Follow Us:

Covid 19: प्रदेश में शाम तक आए 55 मामले, आज 202 हुए स्वस्थ, 3 की गई जान

पी. चंद |

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट बढ़ने कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। प्रदेश में बुधवार शाम तक 55 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 26 मामले आज के सैंपलों से पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि बाकि के कल के पेंडिंग सैंपलों से पॉजिटिव आए हैं। वहीं, आज 202 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके अलावा कोरोना से प्रदेश में आज 3 मौत हुई हैं। इनमें से एक मौत शिमला, एक सौलन और एक मौत सिरमौर में हुई है। इन तीन मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 181 हो गया है। 

आज आए मामलों में चंबा से 8, हमीरपुर 2, कांगड़ा 16, कुल्लू 24, लाहौल-स्पीति 3, और सिरमौर से 2 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14802 हो गया है। इसमें से 3423 मामले एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 11173 लोग कोरोना को हराने में सफल हो चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में आज 1641 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 512 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अभी 1103 सैंपलों की रिपोर्ट आने बाकि हैं।