हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले थमते नजर नहीं आ रहे। बुधवार को भी प्रदेश में कोरोना के 74 नए मामले सामने आए हैं जबकि आज 43 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। इस एक मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3832 हो गया है।
आज आए 74 नए मामलों के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 227269 हो गया है। इसमें से 864 मामले अभी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 222556 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। बता दें कि बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 5398 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 5312 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 66 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। अभी 20 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…