Follow Us:

Covid19: प्रदेश में दोपहर तक आए 9 मामले 26 हुए स्वस्थ, 227 मामले अभी भी एक्टिव

पी. चंद |

प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरवट लगातार जारी है। शुक्रवार दोपहर तक प्रदेश में 9 मामले सामने आए हैं जबकि आज 26 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 58 हजार 508 हो गया है। इसमें से 227 मामले अभी भी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 57 हजार 286 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। प्रदेश में अब तक 982 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।