Follow Us:

Covid19 : प्रदेश में 10 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, आज 8 लोगों की गई जान

पी. चंद |

प्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना से 8 लोगों की मौत हुई है। इसमें से 2 मौत मंडी, 2 शिमला, 2 कांगड़ा और 2 ऊना में रिपोर्ट हुई हैं। इन 8 मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। वहीं, प्रदेश में शाम तक कोरोना के 143 मामले सामने आए हैं। जबकि आज 165 लोग स्वस्थ हुए हैं। आज आए 143 मामलों में 45 मामले आज के सैंपल से पॉजिटिव आए हैं जबकि बाकि के कल के पैंडिग सैंपलों से पॉजिटिव पाए गए हैं। 

आज आए मामलों में मंडी से सबसे अधिक 76 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बिलासपुर से 4, चंबा 5, हमीरपुर 1, कांगड़ा 30, कुल्लू 7, शिमला 8 और सिरमौर 12 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना का कुल आंकड़ा 10059 पहुंच गया है। इसमें से 3610 मामले एक्टिव हैं। बता दें कि प्रदेश में आज 1543 सैंपल जांच के लिए लगाए हैं। इसमें से 45 मामले पॉजिटिव आए हैं और 383 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी 1115 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।