Follow Us:

लोकतंत्र की मजबूती पर होगा मंथन, हिमाचल बनेगा संवाद का केंद्र, सीएम को न्‍योता

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सीपीए सम्मेलन के लिए न्योता
धर्मशाला में 30 जून से होगा राष्ट्र मंडल संसदीय संघ का वार्षिक सम्मेलन
लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा सभापति सहित कई राज्यों के अध्यक्ष होंगे शामिल



CPA India : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को एक अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। यह अवसर है राष्ट्र मंडल संसदीय संघ (Commonwealth Parliamentary Association – CPA) भारत क्षेत्र जोन-2 के वार्षिक सम्मेलन का, जो 30 जून से 01 जुलाई 2025 तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित किया जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि यह सम्मेलन लोकतांत्रिक संवाद, विधायी प्रक्रिया और क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होगा। इसमें जोन-2 के सदस्य दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अलावा सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा के सभापति, विभिन्न राज्य विधानसभाओं के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, मुख्य सचेतक, और विधायक शामिल होंगे।

इस सम्मेलन की विशेष बात यह है कि इसमें कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, जो इसकी गरिमा और प्रभाव को और अधिक बढ़ाता है।

आत्मा सोलन का अभिनव प्रयास, जैविक खेती से बदल रही किसान की तकदीर

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य लोकतंत्र की सर्वोत्तम परंपराओं का आदान-प्रदान और संसदीय संस्थाओं को सुदृढ़ करना है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे न केवल विधायकों के बीच संवाद को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि गवर्नेंस की गुणवत्ता और पारदर्शिता में भी सुधार आएगा। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश के लिए एक गौरव का विषय है और राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की भूमिका को रेखांकित करेगा।