Follow Us:

धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम चुनावों में मतदान केंद्रों में जुटी भीड़

मृत्युंजय पुरी |

धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम चुनावों को लेकर सुबह से लोगों ने मतदान में जुड़ना शुरू कर दिया हैं, उसी वजह से पोलिंग बूथों पर सुबह से भीड़ जुटी हुई हैं। वहीं पालमपुर में पूर्व सीएम शांता कुमार, धर्मशाला में सांसद किशन कपूर और धर्मशाला के विधयाक विशाल नेहरिया ने भी अपने मत का प्रयोग किया और वोट डाला हैं। तीनो ही नेताओं ने अपने वोट के बाद जनता से बढ़-चढ़कर मतदान कि अपील की है। आपको बता दें कि धर्मशाला नगर निगम में 17 वार्ड है ओर 38 हजार 389 मतदाता है जिसमें से 80 उमीदवार मैदान में है और पालमपुर में 15 वार्ड है ओर 33 हजार 333 मतदाता है ओर 64 उमीदवार मैदान में है।

पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने  मतदान किया पालमपुर के वार्ड 4 आइमा वार्ड में किया उन्होंने मतदान  शांता  कुमार ने कहा कि  नगर निगम की सौगात जयराम ठाकुर ने दी है और पालमपुर कि जनता भाजपा को वोट करेगी यह आशा है। वहीं, धर्मशाला के विधयाक विशाल नेहरिया ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम का चुनाव हो रहा है और जनता से अपील है कि लोकतंत्र में बढ़-चढ़ कर भागीदारी ले। उन्होंने कहा कि नगर निगम का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। नगर निगम चुनावों में भाजपा जीतेगी ओर नगर निगम चुनावो में 17 वार्डो में जीत होगी।

वहीं, सांसद किशन कपूर ने कहा कि नगर निगम चुनावों को लेकर धर्मशाला में भाजपा जीतेगी ओर नगर निगम धर्मशाला मंडी, सोलन, पालमपुर में जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर लोग विश्वास जिताएगी।