Categories: हिमाचल

सीयू की नियुक्तियां आरोपों के घेरे में

<p>हिमाचल प्रदेश केद्रीय विश्वविद्यालय पहले से ही स्थाई कैंपस के लिए तरस रहा है। हमेशा से सुरखियों में रहने वाला सीयू अब एक नए विवाद में फंसता नजर आ रहा है। मंगलवार को एक छात्रसंघ ने विभिन्न मुद्दों को लेकर रजिस्ट्रार का घेराव किया। इस दौरान संघ के कार्यकतार्ओं&nbsp; ने गैर शैक्षणिक पदों की नियुक्ति को लेकर धांधली के आरोप लगाए। छात्रसंघ ने आरोप लगाया कि 4 अलग-अलग विभागों के पदों पर की जा रही नियुक्ति के लिए सभी को एक जैसा प्रशन पत्र दिया गया, जो सीयू प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि कलर्क भर्ती का परिणाम 2 बार निकाला गया।</p>

<p>एक ही परीक्षा का परिणाम 2 बार निकालने से साफ पता चलता है कि, सीयू प्रशासन ने अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए यह सब ड्रामा रचा। वहीं ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों में हिमाचल के लोगों को छोड़कर अन्य राज्यों के लोगों को नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि किसी अभ्यार्थी का चयन परीक्षा के माध्यम से अगर तकनीकी विभाग के लिए होता है तो उसे उस विभाग में नौकरी ना देकर किसी अन्य विभाग में नियुक्ति दी जाती है। छात्रसंघ का कहना है अधिकारियों ने जानबूझ कर विज्ञान विभाग में होने वाली नियुक्ति के लिए कला विभाग के अध्यापकों को बिठाया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सीयू प्रशासन जल्द इन ग़लतियों के ठीक नहीं करता तो छात्रसंघ उग्र आंदोलन करने से गुरेज नही करेगा।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(166).png” style=”height:446px; width:670px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

8 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

9 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

10 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

10 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

11 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

11 hours ago