Follow Us:

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा दिन

मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए खास संकेत
मेष, सिंह और तुला राशि वालों के लिए लाभ के योग
वृषभ और कन्या राशि को खर्च पर नियंत्रण रखने की सलाह


मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: नीला
आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऑफिस में चुगली से सावधान रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। बिजनेस में बदलाव फिलहाल रोक दें। घर के रेनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं। माता-पिता की सेवा में मन लगेगा।


वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: हरा
दिन उलझनों भरा रहेगा। खर्च बढ़ेंगे, इसलिए बजट बनाकर चलें। संतान से खुशी मिलेगी लेकिन ऑफिस में जिम्मेदारी बड़ी होगी। पारिवारिक विवाह को लेकर तनाव संभव। पड़ोस में किसी विवाद से दूर रहें।


मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन मज़ेदार रहेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। मित्रों से अच्छी खबर मिलेगी। पढ़ाई में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। ससुराल पक्ष से दूरी बनाए रखें। कोई पुराना निर्णय परेशान कर सकता है।


कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक | राशि स्वामी: चंद्र | शुभ रंग: सफेद
महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले निपट सकते हैं। पुराना लेनदेन सिरदर्द बन सकता है। संतान के कॉलेज एडमिशन की प्लानिंग हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, खासकर पेट से जुड़ी समस्याएं।


सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी | राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रंग: आसमानी
भाग्य आपका साथ देगा। बिजनेस में खुशखबरियों की बौछार होगी। पार्टनरशिप में नया काम शुरू कर सकते हैं। पिताजी कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान अहम जानकारी मिलेगी।


कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: पीला
धन की स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से उधार वाहन न लें। यात्रा में सामान का ध्यान रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके काम पूरे करेगा। धैर्य बनाए रखें।


तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: गुलाबी
इनकम में वृद्धि के योग हैं। नई नौकरी का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का साथ मजबूत रहेगा। ससुराल पक्ष से बहस से बचें। रुका हुआ काम पूरा होगा। प्रॉपर्टी विवाद खत्म हो सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमय | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: ग्रे
सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी संग संतान के भविष्य पर बड़ा फैसला लेंगे। नए विरोधियों से सावधान रहें। कोई काम देर से पूरा होने पर तनाव बढ़ेगा। खर्च नियंत्रित रहेगा।


धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु | राशि स्वामी: गुरु | शुभ रंग: नीला
मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। संतान की सेहत सुधरेगी। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों संग वक्त बिताएंगे। धन से जुड़े रुके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी को गिफ्ट दे सकते हैं।


मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: गोल्डन
नया मकान या वाहन खरीदने के योग हैं। दीर्घकालिक योजनाएं गति पकड़ेंगी। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। सामाजिक छवि मजबूत होगी। कुछ लोग आपकी भलमनसाहत को स्वार्थ समझ सकते हैं।


कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: नीला
तरक्की के अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को पदोन्नति का योग। संतान पढ़ाई में चमकेगी। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी। पारिवारिक विवाद से बचें।


मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील | राशि स्वामी: बृहस्पति | शुभ रंग: पीला
धन की स्थिति बेहतर होगी। नई आय का स्रोत बनेगा। सिंगल लोगों के लिए शुभ समय। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माताजी से मनमुटाव संभव। पुरानी गलती उजागर हो सकती है।