Follow Us:

शिमला में धूमधाम से मनाया गया तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का जन्मदिवस

|

शिमला में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का 89वां जन्मदिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। तिब्तियन स्कूल में उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिमाचल सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दलाई लामा इलाज़ के लिए विदेश गए हुए हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन पर देश-विदेश में रहने वाले उनके लाखों अनुयायी उनके लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रदेश सरकार ओंकार शर्मा ने सभी तिब्बती समुदाय के लोगों को दलाई लामा के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की दलाई लामा तिब्बतियों के धार्मिक गुरु नही बल्कि उनको विश्व भर में कई लोग मानते हैं। दलाई लामा ने विश्व भर में शांति भाईचारे व समरसता का संदेश दिया। ये हिमाचल का सौभाग्य है की दलाई लामा हिमाचल में हैं उनकी वजह से यहां देश विदेश से अनुयाई आए हैं।