हिमाचल

भुट्टो ने पैसे के लालच में बेची विधायकी, हर बार पीएमजीएसवाई के टेंडर मांगते थे: मुख्यमंत्री

ऊना: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बिके हुए विधायक देवेंद्र भुट्टो पिछली रात भाजपा से मिले सामान का एक छोटा अटैची कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदर लाए हैं, हम उसकी तलाश में हैं। अभी तो 55 लाख बड़सर में पकड़े गए हैं, और भी पकड़ेंगे। अगर भुट्टो पैसे बांटें तो डबल लेना, वह आपका ही पैसा है। भुट्टो को हराने के लिए एकजुट होकर वोट डालें। भुट्टो ने कुटलैहड़ क्षेत्र की सारे खड्डों को खाली कर दिया। यह खनन माफिया है, इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री ने ये बातें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा व चिंतपुर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंब में लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा और कुटलैहड़ सीट से विधानसभा उम्मीदवार विवेक शर्मा के लिए वोट की अपील करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भुट्टो जब भी मेरे पास आता था, पीएमजीएसवाई के टेंडर की बात करता था। हमेशा यह कहता कि सड़कों के पैसे दे दीजिए, यह टेंडर अपने साथियों को दिलाने हैं। उसे पैसे का लालच इतना था कि अपनी विधायकी बेच दी। कपटी का कभी अंदाजा नहीं होता। भुट्टो कपटी था इसलिए बिक गया। राज्यसभा चुनाव से पिछली रात कह रहा था कि भाई जी सब ठीक हो गया है। मुझे क्या पता था पहले ही बिक चुका है। राज्यसभा उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी से भी भुट्टो ने कहा था कि चुनाव जीतने पर सड़कों के लिए पैसे दे देना, मेरी जेसीबी है काम मिल जाएगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि भुट्टो ने 2022 में अपनी संपत्ति लगभग 5 करोड़ दिखाई थी, 14 महीने बाद अब 15 करोड़ रुपये शपथ पत्र में दिखाई है। बेटे की संपत्ति 2022 में कुछ नहीं दिखाई थी, अब भरे शपथ पत्र में 5 करोड़ दिखाई है। इनके पास कौन सी गीदड़सिंगी है कि 14 महीने में 14 करोड़ रुपये की संपत्ति बढ़ गई। यह खनन माफिया हैं, इन्होंने आपकी संपदा को लूटा है। जल्दी जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे। मैं 40 साल से कांग्रेस का झंडा उठाकर चल रहा हूं। पार्टी के भीतर का विरोध भी झेला, लेकिन कभी गद्दारी नहीं की। बिके हुए विधायक एक महीना घर नहीं आए, हमारी सरकार गिराने की साजिश रचते रहे। जयराम ठाकुर का ऑपरेशन लोटस फेल हुआ है, वह जितना मर्जी जोर लगा लें, कांग्रेस सरकार पूरे 5 साल जनता के काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो नोट के दम सत्ता हथियाना चाहते हैं, उन्हें सबक सिखाने का सही समय 1 जून है। आजाद विधायक भाजपा के सामान से भरे अटैची को देखकर अपनी विधायकी की बोली लगा रहे हैं। यह चुनाव सरकार का नहीं, जनता का है, इससे भविष्य की राजनीति की दशा व दिशा तय होगी। भाजपा कार्यकर्ता भी पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर वोट करें। बिके हुए विधायक का झोला उठाकर न चलें।
प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मौन रहे। कुम्भकर्णी नींद सोए रहे और प्रदेश की सारी संपदा लुटा दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हितों के साथ समझौता किया। शिक्षा के क्षेत्र में 18वें स्थान पर पहुंच गए। जयराम ठाकुर जान गए हैं कि यह चुनाव जनता लड़ रही है। उन्हें पता चल चुका है कि जनता किसी भी तानाशाह को उखाड़ फेंकती है।  जयराम ठाकुर को भगवान पर भी विश्वास नहीं रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान ने विवेक शर्मा की ईमानदारी देखकर कुटलैहड़ सीट खाली करवाई है। इन्हें बीते चुनाव में टिकट मिलनी थी, लेकिन किसी कारणवश नहीं मिली। काम 5 साल इन्होंने किया और फायदा बिकाऊ विधायक को मिल गया। कुटलैहड़ मेरे विधानसभा क्षेत्र के साथ लगता है, यह कल्पना भी नहीं की थी कि यहां का विधायक बिक जाएगा। यह चुनाव जनता का है, क्योंकि यहां के विधायक ने लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। मैं कुटलैहड़ के बिके विधायक को बार-बार कहता रहा कि मेरा कार्यक्रम करवाओ, लेकिन उसने एक भी कार्यक्रम बंगाणा में नहीं करवाया। क्षेत्र की जनता उसे सबक सिखाएगी। यह वोट की ही ताकत है कि मुख्यमंत्री और उम्मीदवार 40 डिग्री तापमान में आपसे वोट मांग रहे हैं।
इस दौरान विधायक सुदर्शन बबलू, लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, विधानसभा उम्मीदवार विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, लोकसभा प्रभारी डॉ. धीरज देसाई, ब्लॉक अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देश राज गौतम, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, देश राज मौदगिल, अनिल मनकोटिया, विवेक मिक्का, सुमित शर्मा, रविंद्र फौजी, राजेश पराशर इत्यादि मौजूद रहे।
Kritika

Recent Posts

इंदौरा, नुरपुर, फतेहपुर में ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

धर्मशाला, 25 जून: टेकनोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज, गुड़गांव हरियाणा  द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए…

12 hours ago

वन अधिकार अधिनियम को लेकर केलांग में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

केलांग 25 जून: जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग मुख्यालय में एकदिवसीय वन अधिकार अधिनियम…

12 hours ago

आपातकाल के 50 वर्ष, विरोध में भाजपा ने शिमला में निकाला मौन जुलूस

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की थी। यह आपातकाल…

12 hours ago

सीएम सुक्खू के हाथ की कठपुतली बन गए विधानसभा अध्यक्ष: जयराम

शिमला: आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन…

12 hours ago

विधायकों को खरीद कर राज्यसभा सदस्य बने महाजन, घोटालों की होगी जांच: अनिरुद्ध सिंह

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के बयान पर…

12 hours ago

उपचुनाव के मद्देनजर 10 जुलाई को राजपत्रित अवकाश घोषित किया

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर…

20 hours ago