कुल्लू जिला के उपायुक्त यूनुस को ‘इनोवेशन इन गवर्नेन्स’ के लिए डॉ. अब्दुल कलाम पुरस्कार से अलंकृत किया गया है। आज उन्हें प्रवासी भारतीय केन्द्र नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में दो राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने का गौरव मिला है। भारत के उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आज यूनुस को नई दिल्ली में ‘इनोवेशन इन गवर्नेन्स’ के लिए डा. अब्दुल कलाम पुरस्कार प्रदान किया।

उप-राष्ट्रपति ने इस अवसर पर संबोधित किया और पुरस्कार प्राप्त करने वालों को बधाई दी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, डा. अब्दुल कलाम केन्द्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं संयोजक सृजन सिंह पाल तथा दीन दयाल अनुसंधान संस्थान के महासचिव अतुल जैन ने भी संबोधित किया।

नीति आयोग ने यूनुस को प्रदान किया दूसरा पुरस्कार

नीति आयोग ने यूनुस को प्रदान किया दूसरा पुरस्कार यूनुस को गवर्नेंस में नवाचार के लिए दूसरा पुरस्कार आज नई दिल्ली में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार ने प्रदान किया। इस अवसर पर गोवा के कला, संस्कृति, जनजातीय कल्याण तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद गौडे़, राज्यसभा के महासचिव देश दीपक वर्मा, अतिरिक्त सचिव के. श्री निवास पूर्व मुख्य सचिव एवं मुख्य न्यायविद आलोक रंजन तथा सृजन पाल सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि उपायुक्त यूनुस को इन पुरस्कारों के लिए विशेष संदेश प्राप्त हुआ था और वह बुधवार सांय दिल्ली के लिए रवाना हुए। यूनुस को इससे पहले भी शासन और प्रशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी विभिन्न अवसरों पर श्रेष्ठ कार्यों के लिए यूनुस की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि वह मधुरभाषी, सौम्य प्रकृति, कर्तव्यपरायण व्यक्तित्व के धनी हैं तथा आम जनमानस की उन तक सुगम पहुंच है। वह जिला की परम्पराओं और समृद्ध संस्कृति के संरक्षण की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं और इसके प्रचार व प्रसार के लिए हमेशा प्रयासरत हैं। इन पुरस्कारों के लिए यूनुस को जिला के विभिन्न संगठनों ने बधाई संदेश भेजे हैं।

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…