हिमाचल

उपायुक्त लाहौल स्पीति ने किया जिस्पा में आइस हॉकी रिंग के लिए स्थल का निरीक्षण

केलांग: उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार व वन मंडल अधिकारी अनिकेत बानवे ने जिस्पा में प्रस्तावित आइस हॉकी रिंग के लिए भूमि चयन के लिए मौजूद सभी संभावनाओं का जायजा लिया | इस मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि कहा कि जिला लाहौल स्पीति में साहसिक व शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य योजना के तहत कार्य किया जा रहा है |

जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि जिस्पा में आइस हॉकी रिंग के निर्माण के लिए डीपीआर बनाई जा रही है | उन्होंने यह भी कहा कि इस रिंग का उपयोग गर्मियों में भी ओपन एयर थिएटर के रूप में त्योहारों व मेलों आदि के आयोजन के लिए भी किया जाएगा। जिससे इस क्षेत्र की समृद्ध व वैभवशाली संस्कृति को उजागर करने के लिए भी एक बेहतरीन प्लेटफार्म तैयार होगा |

उन्होंने कहा कि इस आइस हॉकी रिंग के निर्माण से खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और परिसर में एक अत्याधुनिक छात्रावास भी बनाया जाएगा। परिसर में रॉक क्लाइम्बिंग के शौकीनों के लिए एक कृत्रिम दीवार भी बनाई जाएगी। जिससे इस क्षेत्र में शीतकालीन खेलों के साथ-साथ साहसिक खेलों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और विश्व के पर्यटन व शीतकालीन खेलों के मानचित्र पर अलग पहचान भी कायम होगी | निरीक्षण स्थल पर सहायक आयुक्त संकल्प गौतम व राजस्व अधिकारी भी मौजूद रहे |

Kritika

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

9 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

9 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

9 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

9 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

9 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

9 hours ago