Follow Us:

मंडी: ब्यास नदी में व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मंडी के बाड़ी गुमाणु में ब्यास नदी से पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने ब्यास नदी में एक शव देखा और उन्होंने पुलिस को इस बारे सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान सुरेश कुमार निवासी गांव झुंडर जिला मंडी के रूप में हुई है

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल भेजा है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुलाया है जिसके बाद ही मामले की आगामी जांच होगी। सदर पुलिस थाना के एसएचओ विनोद ने मामले की पुष्टि की है।