Follow Us:

बिलासपुर: गोबिंदसागर झील में मिला लापता महिला का शव

सुनिल ठाकुर, बिलासपुर |

बिलासपुर में घर से लापता महिला का शव गोबिंद सागर झील में मिल गया है। शव झील के पानी में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

सुमना देवी (39) मानवा निवासी कल सुबह से अपने घर से गायब हो गई थी। महिला के परिवारवालों ने महिला थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी। शुक्रवार सुबह सहिला का शव जबली के समीप पानी में तैरता हुआ पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद उसे परिजनों के हवाले किया जाएगा।