Follow Us:

देहरा की पंचायत नौशहरा के सेना के जवान की मौत

DESK |

हिमाचल के जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा की पंचायत नौशहरा से सेना के जवान मनीष कुमार की मौत हो गई है। वह लेह में तैनात थे। वह दो बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी अचानक मौत से उनके परिवार सहित गांव में शौक की लहर है।

बता दें कि मनीष की उम्र मात्र 26 साल थी और वह अभी वह अविवाहित थे। वह 2017 में ही सेना में भर्ती हुए थे। हालांकि अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से उसकी मृत्यु हुई है।

जवान की पार्थिव देह आज सुबह नौशहरा पहुंचने की संभावना है। मनीष के पिता मदन लाल लुधियाना में किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। पंचायत नौशहरा के प्रधान अवतार गुलेरिया ने बताया कि मनीष की मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। आज यहां जवान का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।