Categories: हिमाचल

सिरमौर में डेढ़ दर्जन चमगादड़ों की मौत, लोगों में फैला निपाह वायरस का डर

केरल में निपाह वायरस से हुई 10 लोगों की मौत के बाद अब हिमाचल में भी दहशत का माहौल बन गया है। सिरमौर में अचानक बड़ी संख्या में मरे हुए चमगादड़ मिले हैं जो चिंता का विषय है। यहां एक या दो नहीं बल्कि 15-20 के करीब चमगादड़ों की एक साथ मौत हुई है। वहीं इनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन, इतना जरूर है कि चमगादड़ों के फैलने वाले निपाह वायरस से स्थानीय ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों में भी दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक मामला सीनियर सेकेंडरी स्कूल बर्मा पापड़ी के खेल परिसर का है। जहां बुधवार सुबह कई चमगादड़ मरे पाए गए। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह खेल मैदान में सफेदे के पेड़ों पर रहते थे। उधर, स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि जब वह सुबह स्कूल में आई तो उन्होंने देखा कि खेल मैदान में एक साथ ढेरों की संख्या में चमगादड़ मरे हुए पाए गए हैं। उधर, डीएफओ, हेडक्वार्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई है।

(आगे की ख़बर के लिए स्क्रॉल करें…)

क्या है यह वायरस ?

निपाह वायरस को लेकर पहली मर्तबा रिपोर्टिंग 1998 में हुई थी। मलेशिया के निपाह में कुछ लोगों में ऐसा संक्रमण पाया गया जो संभवतया चमगादड़ों से फैला था। इसलिए इसे निपाह नाम दिया गया। एक अवधारणा यह भी है कि यह सूअरों से भी फैलता है। ये वायरस एक इंसान से इंसान में भी फैल जाता है।

Samachar First

Recent Posts

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

18 mins ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

50 mins ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

1 hour ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

2 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

16 hours ago