Follow Us:

प्रदेश में कोरोना से मौत का बढ़ा आंकड़ा, अब तक 84 लोग बने काल का ग्रास

|

प्रदेश में कोरोना वायरस से मौत का कहर निरंतर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दो लोगों की कोरोना  के कारण आईजीएमसी शिमला में मौत हुई है। इनमें सोलन के बद्दी का रहने वाला 58 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार देर रात आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। इसने आज सुबह दम तोड दिया। इसके अलावा शिमला के चक्कर का रहने वाला 59 साल के व्यक्ति की भी मौत हुई है। व्यक्ति को 12 सितंबर को बुखार और खांसी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोरोना से दो लोगों की मौत के मामले की पुष्टि शिमला सीएमओ डॉ. सुरेखा ने की है।  

इसके अलावा जिला कांगड़ा में भी कोरोना से दो ओर लोगों की मौत हुई है। इनमें जिला हमीरपुर में सुजानपुर निवासी 53 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। व्यक्ति को बीते कल ही SARI वार्ड में भर्ती कराया गया था। व्यक्ति की ट्रूनट से किया गया कोरोना टेस्ट प़जिटिव आया था। वहीं, जिला ऊना के दूर के निवासी 71 साल के व्यक्ति ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया। व्यक्ति को 12 सितंबर को ऊना से टांडा अस्पताल रेफर किया गया था। यहां यह कोरोना प़़जिटिव पाया गया था।   व्यक्ति डायबिटीज बीमारी से ग्रसित था जिसकी आज सुबह मौत हो गई।  

प्रदेश में आज दोपहर तक कोरोना के 56 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से मंडी में 51 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कांगड़ा में 10, शिमला में 8 और बिलासपुर में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

देखें हर जिले की रिपोर्ट