हिमाचल

हिमाचल में कोरोना से मौत का आंकड़ा 4 हजार पार, आज 12 की गई जान

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना से 12 लोगों की जान चली गई है। इसमें से 5 मौत जिला कांगड़ा और 5 मौत मंडी जिला में हुई हैं। इसके अलावा 1 मौत शिमला और एक मौत ऊना जिला में हुई है। इन 12 मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4002 हो गया है।

वहीं, प्रदेश में आज कोरोना के 1432 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1645 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। आज आए मामलों में बिलासपुर से 124, चंबा 92, हमीरपुर 78, कांगड़ा 353, किन्नौर 22, कुल्लू 58, मंडी 284, शिमला 33, सिरमौर 98, सोलन 207 और ऊना से 83 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 274680 हो गया है। इसमें से 9202 मामले एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 261459 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं।

बता दें कि गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 7030 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 6200 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं जबकि 749 पॉजिटिव आए हैं। अभी 81 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

28 seconds ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

8 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

19 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

48 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

6 hours ago