<p>अगर किसी चीज को सिद्दत से चाहें तो पूरी कायनात उसे हासिल करवाने में लग जाती है। हर बड़ी से बड़ी मुश्किलें भी छोटी लगती है। जिला शिमला की शोघी की रहने वाली दीपिका कुछ ऐसा ही मुकाम हासिल किया है। 14 साल की दीपिका सुंदरनगर में विशेष योग्यता वाले स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है जिसका सलेक्शन संगीत में हुआ है।</p>
<p>कोलकाता के एक संस्थान द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष ऑडिशन आयोजित किया गया था, जिसमें प्रदेश भर से दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। सुंदरनगर के हरिपुर स्थित विशेष योग्यता वाले बच्चों में लड़कियों के स्कूल से दीपिका सहित चार छात्राएं शिमला में ऑडिशन में शामिल हुई, जिसमें आठवीं कक्षा की दृष्टिबाधित दीपिका ने आवाज का खूब जादू बिखेरा।</p>
<p>दीपिका को संस्थान की ओर से एक साल तक कोलकाता में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। दीपिका के चयन से उसके स्कूल और परिवार में उसके भविष्य को लेकर खुशी की लहर है। उसकी प्रतिभा को इस मुकाम तक पहुंचाने को लेकर स्कूल के विशेष शिक्षकों के कार्यों की भी सराहना की गई है। </p>
<p> </p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…