Follow Us:

स्मार्ट सिटी के लापरवाह अधिकारी, बर्बाद हो गईं 300 सीमेंट की बोरियां

मृत्युंजय पुरी, धर्मशाला |

धर्मशाला में सरकारी विभागों की लापरवाही ने इसके 'स्मार्ट सिटी' बनने पर ग्रहण लगा दिया है। ताज़ा मामला सीमेंट की बोरियों के बर्बाद होने का है। धर्मशाला को स्मार्ट बनाने के लिए गोदाम में रखी गईं तकरीबन 300 बोरियां लापरवाही की भेंट चढ़ चुकी हैं। गोदाम में पानी भरने से ये बोरियां बिल्कुल पत्थर की तरह हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक बाजार में इनकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये से अधिक है। 
 
सीमेंट की बोरियां ख़राब होने की सूचना मिलते ही अब विभाग इसे ठिकाने लगाने की जुगत में भी जुट गया है। समाचार फर्स्ट को मिली ख़बर के मुताबिक नगर निगम कार्यालय के बाहर एक निजी वाहन के जरिए जमें हुए सरकारी सीमेंट की बोरियों को ठिकाने लगा दिया गया। 
 
नगर निगम के सीमेंट सीमेंट स्टोर को देखा गया तो वहां लगभग 300 बोरियां पानी से भीगकर पत्थर बन चुकी थीं। जानकारी मिलने के बाद अधिकारी और कर्मचारियों ने आनन-फानन में खराब हो चुकी सीमेंट की बोरियों को बाकी बोरियों से अलग किए।
 
जानकारी के मुताबिक यह सीमेंट 4 दिन पहले ही यहां के स्टोर में रखा गया था। हालांकि, इससे जुड़े कर्मचारी और अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली को दुरूस्त करने की बजाय इसका ठीकरा दूसरों पर मढ़ रहे हैं। इनके मुताबिक सीमेंट पीछे से ही खराब आ रहा है। इस संदर्भ में जब नगर निगम के आयुक्त संदीप कदम ने जांच की बात कही है। उन्होंने बताया कि अगर इस मामले में कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया गया तो उससे सीमेंट की भरपाई करवायी जाएगी।
 
यह ख़बर भी देखें: प्राइवेट नौकरियों में कर्मचारियों का शोषण