Categories: हिमाचल

दिल्ली से लेह रूट पर HRTC बस सेवा बंद, अब अगले साल होगी शुरू

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने देश के सबसे लंबे बस रूट दिल्ली-केलांग-लेह पर बस सेवा बंद कर दी है। हालांकि कुल्लू-काजा, कुल्लू-किलाड जैसे दुर्गम रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा सुचारू चल रही है, लेकिन खराब मौसम के कारण लेह बस सेवा को बंद कर दिया गया है।

डीसी लाहौल स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने 24 मई को हरी झंडी दिखाकर बस सेवा की शुरुआत की थी। सैलानियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी केलांग डिपो ने इस बस सेवा की शुरुआत वर्ष 2008 में की थी। यह बस सेवा जून व जुलाई में शुरू होती थी पर इस बार एचआरटीसी ने सड़क के जल्द बहाल होने व सैलानियों की सुविधा को देखते हुए 24 मई को शुरू कर दिया था।

बता दें कि दिल्ली से लेह तक चलने वाली इस बस सेवा का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड्स में दर्ज है। 1072 किलोमीटर लंबे इस सफर के लिए सैलानियों को महज 1400 रुपये खर्च आ रहा था। इस सफर को पूरा करने में 36 घंटों का समय लग रहा था। देश के अन्य हिस्सों से लेह-लद्दाख जाने वाले सैलानियों के लिए एचआरटीसी ने बड़ी राहत दी थी। ऊंची चोटियों पर हो रही बर्फबारी को देखते हुए एचआरटीसी ने अपनी सेवाएं बंद कर दी है। बारालाचा दर्रे में बर्फबारी का क्रम भी शुरू हो गया है जिसके चलते अब मनाली-लेह मार्ग राहगीरों के लिए जोखिम भरा हो गया है।

केलांग डिपो के आरएम मंगल चंद मनेपा ने कहा कि मौसम को देखते हुए दिल्ली-केलंग-लेह बस सेवा को रविवार से बंद कर दिया गया है। मनेपा ने बताया कि इस बार एचआरटीसी ने सैलानियों की सुविधा के लिए 24 मई को अपनी बस सेवा शुरू कर दी थी। अब लगभग आठ महीने बाद अगले वर्ष लेह मार्ग बहाल होने के बाद ही बस सेवा शुरू की जा सकेगी।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

8 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

8 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

8 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

9 hours ago