Categories: हिमाचल

मुकेश अग्निहोत्री की सरकार से मांग, मनरेगा के तहत हो गेंहू की कटाई

<p>नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश में गेहूं, जौ की फ़सल काटने को मजदूर न मिलने पर किसानों की चिंता को वाजिब बताया है। ऐसे में उन्होंने सरकार से गेहूं कटाई को मनरेगा के तहत लाने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में गेहूं की फ़सल पूरी तरह से तैयार हो गई है, इसलिए इसे समय पर काटना जरूरी है। मौसम की बेरुखी और ओलावृष्टि से इन फसलों को भी नुकसान हो रहा है।</p>

<p>अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें प्रदेश के अनेक स्थानों से किसनों के इस बारे फोन आ रहें है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ जहां उन्हें गेंहू कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे है तो दूसरी ओर प्रशासन कटाई के लिए थ्रेशर चलाने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है। प्रशासन टालमटोल की नीति अपनाए हुए है अपने कर्तव्य से भाग रहा है। प्रशासन किसी भी निर्णय के लिए सरकार के आदेशों का हवाला देतें हुए अपना पला झाड़ रहा है।</p>

<p>मुकेश ने कहा है कि लॉकडाउन से प्रदेश के किसानों और बागवानों की मुश्किलें सुलझाने में प्रदेश सरकार कोई रुचि नहीं ले रही है, जो बहुत चिंता का विषय है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ प्रदेश मे कोरोना का असर दूसरी तरफ बेरोजगारी, किसानों, बागवानों की समस्याओं ने इन लोगों की चिंताओं को बड़ा दिया है। प्रदेश सरकार लोगों को राहत देने के बड़े बड़े दाबे तो कर रही है पर धरातल पर कुछ भी नज़र नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने लोगों की चिंता पर मंथन करते हुए मुख्यमंत्री से इस बारे बातचीत भी की है।</p>

<p>मुकेश ने कहा है कि प्रदेश में किसी भी प्रकार में कहीं भी अन्न की कोई कमी न हो इसके पूरे प्रबंध किये जाने चाहिए। प्रदेश के सभी लोगों को पीडीएस के तहत एक समान मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि किसानों की फ़सल गेंहू, जौ धान का भी समर्थन मूल्य के अधीन लाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि अन्य फलों की तरह सरकार को किसानों की फ़सल का भी कोई समर्थन मूल्य निर्धारित करते हुए उनकी हरसंभव आर्थिक मदद करनी चाहिए। मुकेश ने कहा है कि लॉकडाउन अबधि का होटल, इंडस्ट्रीज या ब्यवसाईक दुकानों के कमर्सिअल रेट से डुमेस्टिक, घरेलू और सभी डुमेस्टिक लोगों के भवनों से बिजली, पानी और हाउस&nbsp; टेक्स इस अबधि के माफ किये जाने चाहिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

8 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

8 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

8 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

8 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

8 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

8 hours ago