Follow Us:

केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

desk |

संयुक्त किसान मंच ने केंद्र सरकार के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है। इसी बीच राष्ट्रीय स्तर पर केन्द्रीय ट्रेड यूनियन ने भी आज भारत बंद का आह्वान किया है।ऐसे में राजधानी शिमला में भी ट्रेड यूनियन के लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ़ विरोध रैली निकाली और किसानों की मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि देश में आज भारत बंद है ।देशभर की 10 राष्ट्रीय स्तरीय ट्रेड यूनियन के ज्वाइंट फ्रंट ने भारत बंद का आवाहन किया है।तंवर ने कहा कि साल 2020-21 के अंदर देश में किसानों ने एक बड़ा आंदोलन किया था।378 दिनों के आंदोलन के बाद 9 दिसंबर को लिखित समझौते पर किसानों ने आंदोलन वापस लिया लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की ओर से इस मामले में कुछ नहीं किया गया। न तो आंदोलन के दौरान कुचले गए किसानों को अभी तक न्याय मिला और न ही किसानों की मांगे पूरी हुई।

MSP एक सबसे बड़ी मांग थी जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया ।इसके अलावा भी किसानों से जिन शर्तों पर आंदोलन वापस लिया गया था उन पर भी केंद्र सरकार ने कोई कदम नहीं बढ़ाया। वहीं किसानों की मांगों को लेकर बनाई गई कमेटी ने अभी तक कोई रिपोर्ट पेश नहीं की। लिहाज़ा देश भर में किसान एक बार फिर सरकार के विरुद्ध धरने पर बैठे हैं। इसी को देखते हुए राष्ट्रिय ट्रेंड यूनियन ने भी भारत बंद का आह्वान किया है।