Follow Us:

ऊना: युवक की मौत पर जांच की मांग तेज, शव को बीच सड़क पर रख कर किया प्रदर्शन

आज दौलतपुर ऊना के गांव गोंदपुर बनेहड़ा के लोगों ने युवक का शव बीच सड़क मे रख कर प्रदर्शन किया। लगभग डेढ़ घंटे तक ये प्रदर्शन जारी रहा। काफी यत्न के बाद लोगों को सड़कों से हटाया गया।

पी. चंद |

पी. चंद। नशा मुक्ति केंद्र में पिछले दिनों हुई युवक की मृत्यु को लेकर तनाव बढ़ने लगा है। आज दौलतपुर ऊना के गांव गोंदपुर बनेहड़ा के लोगों ने युवक का शव बीच सड़क मे रख कर प्रदर्शन किया। लगभग डेढ़ घंटे तक ये प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शन कारियों को समझाने के लिए पहले SHO अम्ब आशीष पठानिया ने प्रयास किया।

जब वे नहीं माने तो डीएसपी अम्ब इलमा अफरोज के साथ-साथ SDM गगरेट विनय मोदी को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। काफी यत्न के बाद लोगों को सड़कों से हटाया गया। वहीं इस मौके पर लोगो ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों ने यही मांग की है कि मृतक युवक के परिजनों को इंसाफ मिले।

आपको बता दें कि नशा मुक्ति केंद्र बढेड़ा, ऊना में एक युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई थी। इस पर परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया था। मृतक अमित कुमार (27) पुत्र राम कृष्ण वार्ड नंबर 5 गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर का निवासी था। इस संबंध में परिजनों ने की जिला प्रशासन से न्याय की मांग भी उठाई थी। जब मामला बढ़ने लगा तो परिजनों ने शनिवार को ये प्रदर्शन किया।