Follow Us:

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी सिम्मी का निधन

desk |

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का शुक्रवार देर रात्रि हार्ट अटैक के चलते दुखद निधन हो गया। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ जाते समय रास्ते में अंतिम सांस ली।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने देर रात अपने फेसबुक पेज पर ये दुखद समाचार शेयर किया।
जानकारी के मुताबिक गोंदपुर जयचंद में अपने निवास पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री की शुक्रवार देर शाम तबीयत खराब हो गई।

चिकित्सीय सहायता के बाद रात उन्हें का चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बता दे की 12 फरवरी को उन्होंने हरोली क्षेत्र के बाथू में माता का जागरण रखा है, जिसकी तैयारियां वह स्वयं कर रही है और सभी व्यवस्था खुद देख रही थी।

सिम्मी अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री भी जागरण के लिए विशेष रूप से दो दिन पहले ही नीदरलैंड से वापस घर लौटी थी। सिम्मी अग्निहोत्री का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद स्थित निजी निवास आस्था कुंज में दोपहर एक बजे तक रखा जाएगा।
अंतिम संस्कार आज दोपहर 02:00 बजे मोक्ष धाम गोंदपुर जयचंद में किया जाएगा।