हिमाचल

पंजाब टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने उप-मुख्यमंत्री से की भेंट

हिमाचल और पंजाब की विभिन्न टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शिमला में अजय ठाकुर और केवल कृष्ण की अध्यक्षता में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई घटनाओं के चलते पंजाब और हिमाचल के टैक्सी चालकों के बीच मतभेद चल रहे हैं। ऐसे में दोनों राज्यों के टैक्सी चालकों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बने रहने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनों से वसूल किए जाने वाले टैैक्स में रियायत देने और टैक्सी चालकों के लिए उपयुक्त सुविधाएं देने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल से पंजाब आने वाले टैक्सी चालक किसी भी तरह की दिक्कत व परेशानी होने पर यूनियन के पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल में पंजाब के टैैक्सी चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यूनियन के सभी मुद्दों और मांगों को विनम्रतापूर्वक सुना और हरसंभव मदद और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह सहित हिमाचल और पंजाब की यूनियनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Kritika

Recent Posts

मानसून सत्र के पहले दिन ही विपक्ष का हंगामा, नाराज विपक्ष का वॉक आउट

हिमाचल मानसून सत्र के पहले दिन ही विपक्ष ने कड़े तेवर दिखा दिए हैं. विपक्ष…

2 mins ago

हिमाचल विधानसभा में पिता-पुत्र के बाद आज पहली बार पति-पत्नी होंगे एक साथ

हिमाचल के चुनावीं इतिहास में पहली बार पति-पत्नी यानी मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और विधानसभा देहरा…

3 hours ago

जोगिंद्रनगर: कार हादसे में 9 महीने के बच्चे की मौत, 4 घायल और 1 की हालत गंभीर

मंडी जिला के जोगिंद्रनगर शहर के साथ लगते ढेलू गडियाडा में एक कार हादसे में…

3 hours ago

सरकारी काम के लिए पुलिसकर्मियों के वेतन से पांच गुना पैसा काटना अनुचित: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी की बसों में सफ़र के लिए पुलिसकर्मियों के अंशदान…

4 hours ago

मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक…

4 hours ago

कल से 10 दिन का मानसून सत्र, सत्र से पहले विपक्ष ने जाहिर किए अपने इरादे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल मंगलवार 11 बजे से शुरु होने जा रहा…

19 hours ago