Categories: हिमाचल

स्टाफ की कमी से जूझ रहे थानों में तैनात होंगे होमगार्ड: DGP

डीजीपी सीताराम मरड़ी ने कहा कि स्टाफ की कमी से जूझ रहे थानों में होमगार्ड तैनात होंगे। यह मामला सरकार के समक्ष उठाया गया है। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्कूलों के बाहर थ्री डी युक्त सेंसर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। उन्होंने माना कि पुलिस के पास पर्याप्त मात्रा में अल्कोहल सेंसर नहीं हैं। 31 मार्च तक अल्कोहल सेंसर खरीदें जाएंगे, ताकि सेंसर की कमी पूरी की जा सके। नशे के खिलाफ छेड़े अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि अब तक का सबसे बड़ा अभियान छेड़ा गया है। 2018 में नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए सबसे ज्यादा मामला दर्ज किए गए हैं।

2018 में नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए सबसे ज्यादा मामले दर्ज

सेलिब्रेटी कैंपेन के जरिए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट को सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि सड़क हादसों में मौत के आंकड़ों में कमी लाई जा सके। नोर्दन रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ डीजीपी ने धर्मशाला में बैठक भी भी। बैठक में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आने वाली दिक्कतों के बारे में चर्चा हुई।

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

10 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

10 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

10 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

10 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

11 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

14 hours ago