Follow Us:

धनतेरस 2025: कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन

18 अक्तूबर 2025 का राशिफल धनतेरस पर कई राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली
कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा अत्यंत लाभदायक
मेष और वृषभ राशि को आज सावधानी से निर्णय लेने की जरूरत


18 अक्तूबर 2025, शनिवार का दिन धनतेरस के शुभ अवसर के साथ 12 राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आया है। आचार्य मानस शर्मा के अनुसार आज का दिन विशेष रूप से कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और लाभदायक रहेगा। वहीं मेष और वृषभ राशि वालों को अपने निर्णयों में सतर्कता बरतनी होगी।

आज का दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्रों और पंचांग की स्थिति पर आधारित है, जो यह बताता है कि दिनभर आपके सितारे किस दिशा में साथ देंगे।

मेष राशि (Aries): आज किसी कानूनी मामले में राहत मिलेगी। ऑफिस में वरिष्ठों से संबंध बेहतर होंगे। वाहन की खरीदारी सोच-समझकर करें और किसी पारिवारिक सदस्य की सेहत पर ध्यान दें

वृषभ राशि (Taurus): बिजनेस करने वालों के लिए दिन प्रगति वाला रहेगा, लेकिन संतान की संगति से संबंधित चिंता संभव है। शारीरिक परेशानियों को नजरअंदाज न करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें

मिथुन राशि (Gemini): आज व्यावसायिक बदलाव के लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी से खुलकर बातचीत करें। धनवृद्धि के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer): परिवार में शुभ समाचार मिलेगा। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। रोजगार की दिशा में नए अवसर खुलेंगे।

सिंह राशि (Leo): दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। जिम्मेदारियों को लेकर सतर्क रहें। कुछ कर्ज या तनाव मन को विचलित कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo): आज दिन रहेगा अत्यंत सकारात्मक। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। लोन की स्वीकृति में सफलता मिलेगी।

तुला राशि (Libra): धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अतिथि आगमन से घर में खुशियां आएंगी। धैर्य और संयम से हर परिस्थिति को संभालेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio): खर्च बढ़ेंगे, लेकिन कुछ आर्थिक लाभ भी होंगे। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। किसी पुरस्कार की प्राप्ति संभव है।

धनु राशि (Sagittarius): दिन रहेगा मिलाजुलासंतान की सफलता से प्रसन्नता होगी। किसी नई योजना में निवेश लाभदायक रहेगा। संपत्ति खरीदने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn): विद्यार्थियों के लिए सफलता का दिन है। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वालों को नई पहचान मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें

कुंभ राशि (Aquarius): प्रमोशन या नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मित्रों से मुलाकात खुशी देगी। माता की सेहत पर ध्यान दें और वाद-विवाद से बचें।

मीन राशि (Pisces): आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, लेकिन सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में मतभेद की स्थिति से बचें और धैर्य बनाए रखें

आज का दिन कुल मिलाकर धनतेरस की ऊर्जा और ग्रहों की शुभ स्थिति के चलते अधिकांश राशियों के लिए अनुकूल है। विशेष रूप से कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले जातक आज नए अवसरों, आर्थिक लाभ और परिवारिक सौहार्द का अनुभव करेंगे।