हिमाचल

धर्मशाला: 22 महीने की बच्ची का कमाल, ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम

जिला मुख्यालय धर्मशाला की चीलगाड़ी की राभ्या बहल का नाम ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया है। महज 22 माह की राभ्या ने 20 सैकेंड में गायत्री मंत्र के उच्चारण के अलावा शरीर के अंगों और फलों सहित बोर्ड में दर्शाई गई अन्य चीजों के नाम भी क्रमबद्ध किए। छोटी-सी उम्र में राभ्या के इस हुनर का वीडियो परिवार के सदस्यों ने शूट किया था, जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड को भेजा गया, जिसके बाद उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि गायत्री मंत्र उच्चारण का रिकॉर्ड अभी 2 साल के एक बच्चे के नाम दर्ज है, ऐसे में उम्र के हिसाब से इस रिकॉर्ड को बनाने वाली हिमाचल की राभ्या पहली बच्ची बन गई है। धर्मशाला के चीलगाड़ी कालोनी के निवासी अभय बहल व रूपम बहल के घर 24 फरवरी, 2020 को जन्मी राभ्या ने 16 दिनों के बाद 2 वर्ष का होना है। इसी वर्ष 8 जनवरी को रिकॉर्ड में यह उपलब्धि दर्ज हुई है तथा उस समय राभ्या महज 1 वर्ष 10 महीने की थी। राभ्या ने पूजा करती अपनी मां से तोतले उच्चारण में गायत्री मंत्र कहना शुरू किया था। वहीं मां से ही अंग्रेजी अक्षरों को पहचानना सीखा।

राभ्या द्वारा छोटी-सी उम्र में कुछ अलग करने पर परिजनों ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम से बेटी की खूबियां बताईं। इसके बाद एक वीडियो के जरिए गायत्री मंत्र गायन के अलावा रिकॉर्ड दर्ज करने वालों ने मानव शरीर के 16 अंग व विभिन्न जीव, 9 सब्जियों, 7 किस्म के ज्योमितीय आकार, कीट की 4 प्रजातियों और 6 फलों की पहचान सहित अंग्रेजी वर्णमाला को बताकर राभ्या ने इस उपलब्धि को हासिल किया। राभ्या को मैडल और प्रमाण पत्र के साथ रिकॉर्ड बुक उपहार के तौर पर भेंट की गई है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago