Categories: हिमाचल

धर्मशाला नगर निगम विकास की और अग्रसर: राकेश पठानिया

<p>धर्मशाला नगर निगम विकास के पथ की ओर अग्रसर है और यहां शुरू किए कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। यह विचार वन मंत्री राकेश पठानिया ने आज वार्ड -एक फरसेटगंज, वार्ड-2 भागसू (धर्मकोट), वार्ड -15 खनियारा, वार्ड-17 सिद्धवाड़ी में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने कहा कि लोगों को विद्युत, पेयजल, पार्किंग, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।</p>

<p>पठानिया ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत 181 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है व 41 करोड़ की 6 परियोजनाओं की निविदाएं आमन्त्रित की गई हैं। जिनका कार्य भी शीघ्र आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 74 करोड़ रुपये की लागत से अन्य विभागों के साथ कनवरजेंस कर 10 परियाजनाओं पर कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शहर को स्मार्ट बनाने के लिए 24.92 करोड़ रुपये की लागत से 7000 एलईडी स्ट्रीट लाईट लगाई जाएंगी जिसके लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। वन मंत्री ने कहा कि खनियारा वार्ड नम्बर 16 में फूड क्राफट इंस्टियूट वाला रास्ता पक्का किया जाएगा। इसके अतिरिक्त खनियारा में जंजघर का निर्माण किया जाएगा।</p>

<p>वन मंत्री ने वार्ड-17 में 35 बेसहारा पशुओं को खज्जियां गौशाला में भेजने के लिए उप निदेशक, पशु पालन विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि बेसहारा पशुओं के रहने की उचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने खनियारा में कै. राम सिंह की प्रतिमा लगाने तथा स्मार्ट सिटी के लिए 10 लाख रुपए, शिवालिक महिला मण्डल के भवन के लिए 5 लाख रुपए उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सिद्धपुर में शीघ्र ही शापिंग कम्पलेक्स बनाया जाएगा।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

5 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago