Categories: हिमाचल

धर्मशाला: यूएई के प्रतिनिधिमंडल ने CM से बैठक कर निवेश के लिए दिखाई रुचि

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में भारत में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजदूत एचई अहमद अरबाना की अगुवाई में यूएई के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बी2जी बैठक की अध्यक्षता की। प्रतिनिधिमंडल ने फल एवं सब्जी प्रसंस्करण में निवेश के लिए गहरी रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया है। उन्होंने कहा कि अपनी जलवायु विविधता के कारण प्रदेश को देश के फल राज्य के नाम से भी जाना जाता है। प्रदेश में फल एवं खाद्य प्रसंस्करण ईकाइयां और सीए भण्डार स्थापित करने के लिए अपार संभावनाएं है।

संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत ने कहा कि यूएई इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में प्रदेश का सहभागी देश है और इस कार्यक्रम को मेगा हीट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के उपरांत भारत का तीसरा सबसे बड़ा औद्योगिक सहभागी है, जो दोनों देशों के मध्य अच्छे सम्बन्धों को दर्शाता है। संयुक्त अरब अमीरात के उद्यमियों ने लोजिस्टिक्स विकसित करने में रुचि दिखाई। अन्य उद्यमियों ने भी पर्यटन एवं आरोग्य केन्द्रों में रुचि दिखाई।

रूस के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कृषि क्षेत्र में उनकी रुचि से अवगत कराया। उन्होंने संस्कृति विनिमय परियोजना में भी अपनी रुचि दिखाई। इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने पर्यटन, आरोग्य तथा आयुष सत्र और सांस्कृति संध्या में भी भाग लिया। मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने प्रदेश में पर्यटन की क्षमता पर आधारित प्रस्तुति दी।

सम्मेलन की ब्रेंड एंबेसडर यामी गौतम ने पहाड़ी भाषा में सम्बोधन करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और अगर इसका प्रचार-प्रसार किया जाए तो लोगों की आर्थिकी में सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने प्राकृतिक खेती तथा एग्रो-पर्यटन और प्रदेश में इसकी संभावनाओं के बारे में भी विस्तार में जानकारी दी। आईसीओएमओएस-इंडिया के प्रमुख संरक्षण वास्तुकार एवं संस्थापक निदेशक, कार्यवाहक अध्यक्ष गुरमीत एस. राय ने हिमाचल प्रदेश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन के विकास के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक पर्यटन विश्व का सबसे बड़ा और तेजी से विकसित होने वाला पर्यटक बाजार है और हिमाचल के पास इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं उपलब्ध है।

Samachar First

Recent Posts

बारात के जश्‍न में थे सब मगन, अचानक दूल्‍हे के पिता को आया हार्ट अटैक और मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…

2 hours ago

SatounSchool: सिरमौर का नाम फिर रोशन, सतोन स्कूल की 8 छात्राएं बनीं हॉकी चैम्पियन

Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…

2 hours ago

800 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार, आपदा से नुकसान कम करने पर सरकार का फोकस: सुक्‍खू

Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…

3 hours ago

Himachal: अक्टूबर में सूखे जैसे हालात, 95% कम बारिश दर्ज

Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…

3 hours ago

Himachal: 12 साल का सेवाकाल पूरा करने वाले जलरक्षकों को प्रोमोशन

Water Guards Promotion 2024:  जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…

4 hours ago

Baba Siddique Murder Case: बोन टेस्ट में खुलासा, आरोपी धर्मराज कश्यप नाबालिग नहीं

Mumbai:  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…

4 hours ago