<p>इस बार 27 दिसंबर को दूसरी बार प्रदेश की स्मार्ट सिटी धर्मशाला में प्रधानमंत्री की रैली होने जा रही है। इससे पहले अक्तूबर 1972 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी रैली के लिए धर्मशाला पहुची थीं। 46 साल के इस लंबे अंतराल के बाद प्रदेश की दूसरी राजधानी में पीएम रैली होने जा रही है।</p>
<p>गौरतलब है कि धर्मशाला का पुलिस ग्राउंड इस तरह की कई रैलियों और जनसभाओं का मेजबान रह चुका है। पीएम मोदी की लाभार्थी रैली को लेकर जयराम सरकार के आला अधिकारियों सहित जिला प्रशासन ने तैयारियों में दिन- रात एक कर दिया है।</p>
<p>धर्मशाला शहर के संजीव कायस्था और धर्मपाल गर्ग ने बताया कि उन्होंने 1972 में इंदिरा गांधी की जनसभा देखी थी। उस जनसभा में तिब्बती समुदाय के लोग भारी संख्या में आए थे।</p>
<p>तब बंगलादेश नया-नया आजाद हुआ था, जिसे आजाद करने में इंदिरा गांधी की अहम भूमिका रही थी। जिसके चलते तिब्बती समुदाय के लोग भारी संख्या में इंदिरा की रैली में पहुंचे थे। उस दौरान इंदिरा के साथ संजय गांधी भी धर्मशाला आए थे।</p>
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…