Follow Us:

मंडी में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 17,18 को होगी

डेस्क |

मंडी: जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन  17 व 18 अक्तूबर को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में होगा। यह आयोजन मंडी हॉकी द्वारा किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए हॉकी मंडी के सचिव दलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला के सभी हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस खेल में उच्च स्तर का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 अक्तूबर तक चंबा में होगा। सचिव ने सभी हॉकी प्रेमियों से आग्रह किया कि वह 17 व 18 अक्तूबर को मंडी के पड्डल मैदान में आकर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाएं व खेल का भी आनंद उठाएं।