Categories: हिमाचल

जिला अध्यक्ष रोहिणी ने सीएम से मुलाकात कर की सड़क निर्माण की मांग

कुल्लू जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी ने शिमला में सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात कर सैंज घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सड़क का निर्माण करने की मांग रखी। घाटी की उपरी पहाडियों को जोडने वाली धाउगी-देहुरी-शांघड सडक को बनवाने की मांग करते हुए कहा कि इस सड़क के बनने से घाटी के पर्यटन को पंख लगेगें। फिलहाल सैंज घाटी को लारजी-सैंज-न्युली सड़क जोड़ती है। लेकिन घाटी के धाउगी, देहुरी, सराहन, दलोगी, बनोगी, सुचेहण और शांघड जैसे मनमोहक पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए नई सड़क का बनाया जाना अति आवश्यक है। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सैंज घाटी में पर्यटन की आपार संभावनाएं हैं। सडकों के आभाव से ना पर्यटक यहां पहुंच पा रहे हैं और ना ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने सीएम से इस सड़क को प्राथमिकता के आधार पर बनाने की मांग रखी है।

सीएम ने कहा कि अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। 'नई राहें, नई मंजिले' योजना के तहत पर्यटन में पिछडे़ क्षेत्रों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने धाउगी-देहुरी-शांघड सडक को बनाने का भरोसा दिया है। इस मौके पर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर भी उपस्थित रहे। रूपी रैला और सराज क्षेत्र को विकसित करने की आवश्यकता जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी ने कहा कि सैंज घाटी में पर्यटकों को लुभाने के लिए आपार ख़ज़ाना है।

रूपी रैला के पर्यटन स्थल, लक्ष्मी नारायण मंदिर, आशापुरी मन्दिर, प्राचीन धल्यारा कोठी, भाटकण्डा का मैदान, रयलु थाच, रिडिवन, रूपी रैला बाटर फॉल और घाटी के सराज का शाघड़ मैदान, पुंडीर की दलोगी झील, मनु महाराज मन्दिर, दुर्गा भगवती मन्दिर को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से जोडने की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकर को अवगत करवाया है कि सैंज घाटी प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर है और साथ ही इस घाटी में विश्व धरोहर साईट ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क भी है।

इसके अलावा देश को रोशन करने वाली पार्वती जल विद्युत परियोजना और हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की जल विद्युत परियोजनाएं प्राकृतिक सौंदर्य और बेमिसाल इंजिनियरिंग का खुबसूरत नमुना पेश करती है। पर्यटक इस तरह के मिश्रण को देखने के लिए भी दूर-दूर से आ रहे हैं। पर्यटकों को यहां मुलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रहा है। इस घाटी को पर्यटन की दृष्टि से उभरना आवश्यक है। जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इन सैंज घाटी में पर्यटन की दृष्टि से उभारने का पूर्ण आश्वासन दिया है।

Samachar First

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

9 mins ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

16 mins ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

48 mins ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

14 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

19 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

19 hours ago