Categories: हिमाचल

तपती धूप में हाफ मैराथन में दौड़ा दिए दिव्यांग, कई बच्चे गश खाकर गिरे

<p>दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम उन्हें बच्चों के जान पर आफत बन गया। दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। लेकिन बच्चों को सुबह के समय दौड़ाने की जगह भरी दूप में दौड़ाया गया। हालत ऐसी थी की कई बच्चे तो गश खाकर गिर पड़े। लेकिन इसके बाद भी मौके पर मौजूद किसी भी आयोजक या अधिकारी का दिल नहीं पसीजा। मैराथन का दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। मौके पर प्रशासन की ओर से एसडीएम, स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। लेकिन किसी ने कोई हस्तक्षेप करना जरूरी नहीं समझा।</p>

<p>जानकारी के अनुसार घुमारवीं में दिव्यांग बच्चों के लिए तीन दिनों तक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। इसमें स्टार नाईट भी रखी गई थी। कार्यक्रम में कलाकारों के अलावा अंतरराष्ट्रीय रेसलर ग्रेट खली भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। सोमवार को ग्रेट खली घुमारवीं पहुंचे। उन्होंने मंगलवार को दिव्यांग बच्चों की मैराथन को हरी झंडी दिखानी थी। मंगलवार को ग्रेट खली ने मैराथन को हरी झंडी तो दिखाई लेकिन तब तक तपती धूप हो चुकी थी।</p>

<p>जिससे कुछ बच्चे मैराथन के दौरान गश खाकर गिर गए। अब सवाल यह है कि जो मैराथन का समय रखा गया था उसी समय में इसका आयोजन क्यों नहीं किया गया और तपती धूप में दिव्यांग बच्चों को क्यों दौड़ाया गया।</p>

<p>&nbsp;एसडीएम घुमारवीं शशी पाल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की एक संस्था द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मैं भी मौजूद रहा। इसमें दिव्यांग बच्चों की मैराथन भी करवाई गई। कार्यक्रम आयोजन प्रबंधन को समय पर मैराथन करवाने को कहा था। प्रबंधन समिति को साफ कहा गया था कि मैराथन के देरी से आयोजन पर अगर कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेवारी प्रबंधन समिति की होगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

5 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

6 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

7 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

8 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

8 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

8 hours ago