Follow Us:

दिवाली पर नुकसानदायक रहे पटाखे!, हिमाचल में 27 घर-22 गोशालाएं जलीं

डेस्क |

इस बार हुई दिवाली कई लोगों के लिए काफी नुकसान दायक रही। दिवाली पर चलने वाले पटाखों से प्रदेश में कई जगहों पर आग की घटनाएं सामने आई हैं। ख़ासकर आतिशबाज़ी से प्रदेश में 52 जगहों पर आग के मामले सामने आए हैं। प्रदेश भर में आग की घटनाओँ से 83.71 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली की रात 27 घर और 22 गोशालाएं जल गई हैं। जिलावार हुई घटनाओं में कुल 83.71 लाख संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई है। हालांकि दमकल विभाग के जांबाजों ने लाखों रुपए की संपत्ति को राख होने से बचा लिया।

शिमला जिला में 10 घटनाओं में 2.76 लाख का नुकसान हुआ है। सोलन में 8 घटनाओं में 6.54 लाख का नुकसान हुआ है। सिरमौर जिला में 4 घटनाओं में 3 लाख का नुकसान हुआ। बिलासपुर में 4 घटनाओं में 1.52 लाख का नुकसान हुआ है। ऊना में 6 घटनाओं में 12.66 लाख का नुकसान हुआ है। हमीरपुर में 3 घटनाओं में 50 हजार का नुकसान, मंडी में 3 घटनाओं में 2.51 लाख का नुकसान, कुल्लू में 1 घटना में 2 लाख का नुकसान, कांगड़ा में 12 घटनाओं में 29.22 लाख का नुकसान, चंबा में 3 घटनाओं में 35.40 लाख का नुकसान हुआ है।

इसके अलावा जंगलों में भी तीन जगह आग लगी। तीन पशुशालाएं भी राख हो गई हैं। वहीं, शिमला के कृष्णा नगर में दिवाली की रात दो मंजिला इमारत में आग लगने की भीषण घटना हुई। उधर, डिवीजनल फायर ऑफिसर शिमला डीसी शर्मा का कहना है कि दिवाली की रात हुई आग की घटनाओं में कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग बुझाई और करोडों रुपए की संपत्ति को आग की भेंट चढ़ने से बचाया।