Follow Us:

पंचांग ने बताया दिवाली का शुभ मुहूर्त, अब खत्म हुई असमंजस की स्थिति

दिवाली की सही तारीख को लेकर असमंजस खत्म
पंचांग के अनुसार 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी दिवाली
21 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा के लिए केवल 9 मिनट का मुहूर्त



Diwali Kab Hai 2025 Date: दिवाली की तारीख को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई थी। कोई 20 अक्टूबर तो कोई 21 अक्टूबर को दिवाली बता रहा था। ऐसे में अब पंचांग गणना के आधार पर यह साफ हो गया है कि इस साल दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को ही मनाई जाएगी। कारण यह है कि दिवाली हमेशा कार्तिक अमावस्या तिथि के दौरान प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद मनाई जाती है, जब लक्ष्मी पूजा की जाती है।

20 अक्टूबर को कार्तिक अमावस्या तिथि दोपहर 03:44 बजे से शुरू होकर पूरी रात रहेगी। इस दिन सूर्यास्त 05:46 बजे होगा और प्रदोष काल उसके तुरंत बाद शुरू होगा। इसका मतलब यह है कि लक्ष्मी पूजा के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध रहेगा। जबकि 21 अक्टूबर को अमावस्या तिथि शाम 5:54 बजे तक ही रहेगी और सूर्यास्त 05:45 बजे पर होगा, यानी उस दिन प्रदोष काल में केवल 9 मिनट का ही मुहूर्त मिलेगा, जो बहुत ही सीमित है।

ऐसे में पंडितों और ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस बार 20 अक्टूबर 2025 (रविवार) को दिवाली मनाना ही शुभ और उचित रहेगा। इस दिन लक्ष्मी पूजा, गणेश पूजन, दीपदान और कुबेर पूजा का उत्तम समय मिलेगा। जबकि 21 अक्टूबर को पूजा का मुहूर्त अत्यंत कम होने के कारण पूजा संपन्न करना कठिन होगा।

निशीथ काल पूजा के लिए भी 20 अक्टूबर की रात सबसे शुभ मानी जा रही है। इस दौरान मां लक्ष्मी, गणेश और कुबेर देवता की पूजा करने से धन, समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त होता है।

ज्योतिषीय निष्कर्ष:
🔹 दिवाली 2025 की तारीख: 20 अक्टूबर 2025
🔹 अमावस्या तिथि प्रारंभ: 20 अक्टूबर दोपहर 03:44 बजे
🔹 अमावस्या तिथि समाप्त: 21 अक्टूबर शाम 05:54 बजे
🔹 सूर्यास्त का समय: 20 अक्टूबर को शाम 05:46 बजे
🔹 लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त: प्रदोष काल से निशीथ काल तक (लगभग 05:46 बजे से रात 08:30 बजे तक)

इस प्रकार, 2025 में दिवाली 20 अक्टूबर को मनाना सर्वश्रेष्ठ रहेगा, क्योंकि इस दिन लक्ष्मी पूजन का सम्पूर्ण शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेगा और परिवार अपने सुविधानुसार पूजा कर सकेंगे।