Follow Us:

पद्मश्री डॉ. चावला फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में देगें विशेष सेवाएं, OPD शुल्क मात्र 100 रुपये

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश के ख्याति प्राप्त लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश चावला फोर्टिस कांगड़ा में विशेषज्ञ परामर्श देंगे। 14 नबंवर को होने वाले इस स्पेशल लीवर रोग क्लीनिक में डॉ. चावला के साथ फोर्टिस कांगड़ा के लीवर रोग विशेषज्ञ डा. विजय बोध भी सेवाएं प्रदान करेंगे। डॉ. योगेश चावला को लीवर की बीमारियों के उपचार में देश के श्रेष्ठ विशेषज्ञों में शुमार किया जाता है।

डॉ.चावला पीजीआई चंडीगढ़ में डायरेक्टर और विभागा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लीवर रोग उपचार के क्षेत्र में कई उपलब्धियां उनके नाम हैं। हिमाचल प्रदेश में बढ़ती लीवर की बीमारियों के मद्देनजर डॉ. चावला ने फोर्टिस कांगड़ा को मार्गदर्शन देने का फैसला लिया है। वह निरंतर अंतराल में यहां उपलब्ध रहेंगे।

वहीं, डॉ. विजय बोध भी इन बीमारियों के उपचार में जाना-पहचाना नाम हैं। इस संबंध में फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा स्थानीय बाशिंदों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में डॉ. चावला की सेवाएं यहां ली जा रही हैं।