Follow Us:

विवेकानंद अस्पताल के डॉक्टरों ने किया 95 साल की बुजुर्ग महिला का सफल ऑपरेशन, शांता ने दी बधाई

मृत्युंजय पुरी |

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने विवेकानंद अस्पताल के मुख्य डॉ. विम दूबे और दो सर्जन डॉ. जसनीत गुलजार और डॉ. गौरव को 95 वर्षिय एक महिला का सफल ऑपरेशन करने पर बधाई दी है। शांता ने कहा कि इस उम्र के लोगों का इस प्रकार का ऑपरेशन करना बहुत कठिन काम होता है। 90 साल से अधिक उम्र में ऐसे ऑपरेशन बिल्कुल नहीं किए जाते। विवेकानंद अस्पताल के सर्जनों ने यह काम करके एक बहुत बड़ा सेवा का काम किया है। उन्होंने 95 साल की वृद्धा को दूसरा जन्म दिया है।

शांता ने कहा कि अस्पताल के दोनों डॉक्टरों ने इतना महत्वपूर्ण काम किया है कि वे स्वयं व्यक्तिगत रूप से अगले सप्ताह अस्पताल में जाकर उन्हें बधाई देंगे। शांता ने कहा कि 6 महीने के अंदर विवेकानंद अस्पताल में कैथलैव की स्थापना कर दी जाएगी। दिल के रोगियों का उपचार यहां पर होगा। कैथलैव में रोगियों के लिए एंडोग्राफी और जरूरत पड़ने पर एंजोपलासट्री यहां पर हो जाएगी। उसकी तैयारी हो रही है।