हिमाचल

नूरपुर के डॉ. गगन सिंह ने ड्रीम गर्ल का दिल जीता

Dr. Gagan Singh Hema Malini Song: नूरपुर ब्लॉक की सिबली पंचायत के गांव कुखेड से ताल्लुक रखने वाले डॉ. गगन सिंह ने अपनी गायकी से प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी का दिल जीत लिया। उन्होंने हेमा मालिनी के लिए विशेष रूप से एक गाना गाया, जिसे उनके पिता द्वारा लॉन्च किया गया। डॉ. गगन सिंह ने अपनी शुरुआती शिक्षा सरकारी स्कूल से की और आगे चलकर संगीत में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

डॉ. गगन सिंह का कहना है कि उन्हें बचपन से ही संगीत में रुचि थी। उनके परिवार के अधिकतर सदस्य देश सेवा और अन्य क्षेत्रों में कार्यरत हैं, लेकिन डॉ. गगन सिंह को मां सरस्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने गायकी में अपनी अनोखी पहचान बनाई और आज हेमा मालिनी जैसी प्रख्यात अभिनेत्री के संगीत गुरु के रूप में जाने जाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. गगन सिंह ने कहा, “ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के लिए गाना गाना मेरा सपना था। इस गाने को मैंने अपने बड़े भाई महेंद्र राठौर के साथ गाया है, जिसे जैकप ने कंपोज किया और मैंने म्यूजिक दिया है। सुशील शर्मा फिल्म बैनर तले यह गाना बना है।”

उन्होंने आगे बताया कि वे जल्द ही भोलेनाथ पर आधारित एक गाना लॉन्च करेंगे। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में रमन मंजूला प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के रूप में जुड़ेंगे।

डॉ. गगन सिंह के पिता, जो भारतीय सेना में रहकर तीन युद्ध लड़ चुके हैं, ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “हेमा मालिनी के लिए बनाया गया गाना मेरे बेटे की बड़ी उपलब्धि है।”

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी पर दर्ज की एफआईआर, जानें कौन सी लगी धाराएं

FIR Against Rahul Gandhi: संसद भवन परिसर में गुरुवार को हुए धक्का-मुक्की के मामले में…

38 minutes ago

शिमला की देविका कैंथला बनीं एनडीए महिला श्रेणी में देश की टॉपर

NDA Women Topper: हिमाचल प्रदेश के नारकंडा की देविका कैंथला ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए)…

59 minutes ago

राहुल पर हत्या के प्रयास का आरोप, अनुराग और बासुरी ने दर्ज करवाई शिकायत, राहुल बोले- बीजेपी के सांसद डंडे लेकर खड़े थे

Parliament Scuffle Rahul Gandhi: संसद भवन परिसर में गुरुवार को बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़े मुद्दे…

4 hours ago

जोरावर मैदान में युवाओं का रोष: भर्तियों को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

Youth Protests: हिमाचल प्रदेश के जोरावर मैदान में गुरुवार को बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं…

5 hours ago

विधानसभा में मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वाकआउट

Himachal Assembly Walkout: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को नियम…

5 hours ago

टूरिज्म में प्रदेश आगे बढे़, यह हमारी पहली प्राथमिकता: आरएस बाली

  आरएस बाली ने विधानसभा में HPTDC के विकास कार्यों और चुनौतियों का उल्लेख किया…

6 hours ago