Follow Us:

लाहौल-स्पीतिः तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ राम लाल मार्कंड़य ने संविधान दिवस के मौके पर दिलाई शपथ

पी.चंद, शिमला |

तकनीकी शिक्षा, जन जातीय विकास, सूचना एवम् प्रोद्योगिकी और जन शिकायत निवारण मंत्री डॉ राम लाल मार्कंड़य ने संविधान दिवस के मौके पर शपथ दिलाई। राम लाल मार्कंडय ने शपथ दिलाई की हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के साथ ही राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के का संकल्प लेते हैं।

राम लाल मार्कंड़य ने कहा कि आजादी के बाद डॉ भीम राव अंबेडकर सहित कई विद्वानों ने मिलकर भरतीय संविधान तैयार किया था। इसमें कई देशों के संविधान में वर्णित बातों को समाहित किया गया है। कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में कुल दो साल 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। आज ही के दिन सन् 1949 में यह बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसे पूरे देश पर लागू कर दिया गया।

कहा कि भारतीय संविधान में देश की एकता, अखंडता के साथ-साथ भारत व समाज हित के साथ सामान्य लोगों के अधिकारों का वर्णन किया गया है। हमारे पढ़ने, लिखने और बोलने की स्वतंत्रता भी इसी का एक हिस्सा है। इस मौके पर एडीएम ज्ञान सागर नेगी, डीएसपी सुशांत शर्मा,  सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष  मौजूद रहे।