Follow Us:

फोर्टिस कांगड़ा के स्त्री रोग विभाग से जुड़ीं डाॅ विजया

desk |

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा स्त्री रोगों की हर चुनौती को निपटने में सक्षम है, चाहे बात सुरक्षित मातृत्व की हो या फिर गंभीर स्त्री रोगों के उपचार की, फोर्टिस कांगड़ा एक भरोसेमंद सेंटर उभर कर सामने आया है। डाॅ विजया भारती के यहां ज्वाइन करने के बाद अस्पताल की विश्वस्तरीय स्त्री रोग सेवाओं की बात और पुख्ता हो गई है। अब मरीजों को विशेषज्ञ समर्पित प्रसूति व स्त्री रोग सेवाएं हर दिन व हर पल उपलब्ध हो पाएंगी।

डाॅ विजया एम्स दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूर्ण करने के उपरांत फोर्टिस कांगड़ा में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। डाॅ विजया को पेनलैस डिलीवरी, नाॅर्मल डिलीवरी एवं यूरोगायनी, इन्फर्टिलिटी, यानी बाँझपन के इलाज में विशेष महारत है। वह गर्भधारण को बढ़ावा देने वाले आप्रेशन जैसे अंडाशय की ड्रिलिंग व सिस्ट निकालने सरीखी सेवाओं में हुनरमंद हैं।

इसके अलावा पिछले सिजेरियन के बाद अगली डिलीवरी नाॅर्मल करवाने में हुनरमंद हैं। डाॅ विजया को स्त्री रोगों का अत्याधुनिक तकनीक के साथ उपचार का अनुभव हासिल है। वह गर्भाशय एवं अंडेदानी रसोली का हर विधि से उपचार करने में माहिर हैं।

दूरबीन विधि से इलाज में उन्होंने विशेष विशेषज्ञता अर्जित की है। वहीं गर्भाशय के अंदर की जांच, बिना टांके के गर्भाशय का निकालना, दूरबीन द्वारा गर्भाशय निकालना, वृद्धावस्था के स्त्री रोग, जिसमें बच्चेदानी का बाहर आना व पेशाव रिसाब के लिए शल्य चिकित्सा इत्यादि सेवाओं को प्रदान करने में भी इनकी महारत है।

डाॅ विजया प्रसूति व गर्भवस्था से जुडी जटिल समस्याओं के समाधान में सक्षम हैं। हाई रिस्क डिलीवरी के प्रबंधन में भी उन्हें विशेष अनुभव है। फोर्टिस ज्वाइन करने के उपरान्त डाॅ विजया ने कहा कि उनका मकसद यहां के बाशिंदों को बेहतरीन अनुभव और तकनीक के समावेश से विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं मुहैया करवाना है।

बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान रिप्रेजेंटेटिव मैनेजमेंट दीपक लट्ठ ने कहा कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में डाॅ निशा मुंजाल पहले से सेवाएं प्रदान कर रही हैं और अब इसी विभाग में डाॅ विजया भारती के आने से मरीजों को समय पर हर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही मरीजों का वेटिंग टाइम भी कम होगा।

इस मौके पर फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के डायरेक्टर अमन सोलोमन एवं मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डाॅ कर्नल एसएस परमार मौजूद रहे।