Follow Us:

फोर्टिस कांगड़ा में हो रहा हड्डी और ज्वाइंट रोगों का रामबाण इलाज, डॉ. विवेक डेविड देंगे विशेष सेवाएं

समाचार फर्स्ट डेस्क |

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा क्षेत्र का ऐसा अस्पताल बन गया है, जहां हड्डी और ज्वाइंट रोगों से संबंधित कंपलीट इलाज एडवांस तकनीक के साथ उपलब्ध है। घुटना एवं कूल्हा रिप्लेसमेंट में लाजवाब सेवाएं देने वाला यह अस्पताल ऑर्थ्रोस्कॉपी में भी भरोसेमंद नाम बनकर उभरा है।

अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. विवेक डेविड ऑर्थ्रोस्कॉपी विधा में मरीजों का इलाज करने में निपुण हैं। ऑर्थ्रोस्कॉपी विधि से कंधे, कलाई, कोहनी, घुटने और कूल्हे इत्यादि के दर्द का उपचार किया जाता है। इसी के साथ दुर्घटना या स्पोट्र्स में हुई इंजूरी का भी इसी विधि से सफल इलाज होता है। इस विधि की सबसे बड़ा खासियत यह है कि इस सर्जरी में न तो खुला चीरा लगाया जाता है और न ही जोड़ को खोला जाता है, बल्कि एक छोटे से छेद द्वारा ही इस सर्जरी को अंजाम दिया जाता है। सर्जरी की एकुरेसी को मॉनिटर पर लगातार चैक किया जाता है।

इस संबंध में डॉ. विवेक डेविड ने बताया कि यह सर्जरी तकनीकी रूप से हर ज्वाइंट के उपचार के लिए की जा सकती है। उन्होंने कहा कि लिगामेंट की रिपेयर में भी इसके बेहतर रिजल्ट्स रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक डे-केयर प्रोसीजर है, जिसमें मरीज को अस्पताल में एक दिन से ज्यादा रहने की आवश्यकता नहीं होती। डॉ. डेविड इससे पहले सीएमसी लुधियाना में बतौर सहायक प्रोफेसर सेवाएं दे रहे थे और हड्डी रोग उपाचार की हर नवीनतम तकनीक में माहिर हैं।