Follow Us:

विजिबिलिटी कम होने के कारण भूंतर एयरपोर्ट के पास एक घंटे तक उड़ता रहा जहाज

समाचार फर्स्ट डेस्क |

विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली से भुंतर के लिए उड़ान भरने वाली एयरइंडिया की फ्लाइट लैंडिंग से पहले एक घंटे तक एयरपोर्ट के आसपास ही उड़ान भरता रहा। उस फ्लाइट में आने वाले 38 लोगों को जान धुंध ने आफत में डाल दी। इस वजह से चंडीगढ़ से भुंतर के लिए दूसरी फ्लाइट भी रद्द करनी पड़ी।

दरअसल गुरुवार सुबह दिल्ली से भुंतर के लिए सुबह 7 बजे विमान ने उड़ान थी, जिसमें लगभग 38 यात्री सवार थे। विमान सुबह 9 बजे भुंतर पहुंचा। भुंतर और उसके आसपास के क्षेत्रों में धुंध होने के कारण पायलट को लैंडिंग के लिए साफ दिखाई न दिया, जिस कारण लगभग एक घंटे तक हवाई जहाज को एयरपोर्ट के आसपास ही उड़ाया जाता रहा। करीब सवा दस बजे मौसम साफ होने पर इसे लैंड कराया गया।

इस कारण चंडीगढ़ से भुंतर के लिए शुरू हो रही उड़ान सेवा की फ्लाइट भी रद्द करनी पड़ी। इसके बाद भुंतर एयरपोर्ट में चंडीगढ़ जाने वाली सवारियों को दिल्ली भुंतर हवाई उड़ान से भेजा गया। इसने पहले सवारियों को चंडीगढ़ उतारा और उसके बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

नियमों के अनुसार, विजिबिलिटी के लिए लगभग 5 किलोमीटर का एरिया साफ होना चाहिए। इसके बाद ही हवाई जहाज की लैंडिंग की जाती है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी भुंतर के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि 'धुंध के कारण विजिबिलिटी न होने से दिल्ली से भुंतर आए हवाई जहाज को लैंड करने में एक घंटा अतिरिक्त लगा। इसमें लगभग 38 सवारियां थीं। वहीं, 17 दिसंबर से चंडीगढ़-भुंतर एयरलाइंस की हवाई सेवा भी आरंभ कर दी गई है।'