<p>प्रदेश में हुए भारी बारिश के बाद अब दो दिन से मौसम साफ़ हो गया हो मगर प्राकृति के रौद्ररूप से कई मार्ग अभी बंद पड़े हैं। चंडीगढ़-मनाली एनएच 205 में जगह-जगह हुए लैंडस्लाइड के चलते अभी भी जाम की स्थिति बनी हुई है तो दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में बंद पड़ी सडकों के कारण अब मरीजों को खटिया के सहारे ही उनके परिजन अस्पताल तक पहुंचा रहे हैं। पर्यटकों से लेकर ग्रामीणों तक सभी को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।</p>
<p>हिमाचल प्रदेश में भले ही बारिश थम गयी हो मगर बीते कुछ दिनों में भारी बारिश ने जो तबाही मचाई है उसका असर अभी भी नेशनल हाईवे और ग्रामीण इलाकों की सडकों पर देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर जगह-जगह लैंडस्लाइड के चलते अभी भी जाम की स्थिति बनी हुई है। गौरतलब है की भरी बारिश के चलते एनएच-205 पर 35 जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ था जिसे प्रशासन और पीडब्लूडी विभाग की टीमें मिलकर लगातार हाईवे को क्लियर करने में लगे हुए हैं।</p>
<p>लोगों का कहना है कि प्रशासन काम में लगा हुआ है लेकिन काम कछुए का चाल से हो रहा है। जिससे परेशानियां बढ़ रही हैं। वहीं, इस संबंध में बिलासपुर एडीएम विनय धीमान ने बताया की एनएच 205 पर जगह-जगह लैंडस्लाइड हुआ है जिसको हटाने में प्रशासन और पीडब्लूडी विभाग की टीम लगी हुई है और पूरी कोशिश की जा रही है की जल्द ही एनएच बहाल कर दिया जाएगा।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(4313).jpeg” style=”height:800px; width:700px” /></p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…