हिमाचल

चुनावीं नजदीकियों के चलते प्रदर्शनियों पर फिजूल खर्च कर रही भाजपा: देवेंद्र बुशहरी

रिज मैदान पर केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी पर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी दिखावे की राजनीति करती है जबकि धरातल पर कुछ नही होता। जिसका खामियाजा भाजपा को आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

कांग्रेस महासचिव देवेंद्र बुशहरी ने बताया कि भाजपा चुनावी वर्ष में इस तरह की प्रदर्शनी लगाकर करोड़ो रुपए खर्च कर रही है। लोकसभा चुनावों को कुछ समय बचा है ऐसे में इसका क्या ओचित्य है। प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है। लेकिन केंद्र की ओर से कोई सहायता नहीं दी गई, उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि इन पैसों को आपदा से निपटने के लिए देते।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कह रहे हैं कि 2014 के बाद ही देश में विकास हुआ है ये नेता अपने पूर्व नेताओं के काम को भूल गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है मानो 2014 में ही सृष्टि का निर्माण हुआ हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल को अपना घर बताने वाले पीएम आज बदले की भावना से काम कर रहे हैं।

श्रीलंका को तो मदद दी जा सकती है लेकिन हिमाचल को कोई अतिरिक्त मदद नहीं दी गई। प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से लोगों की मदद की है। केंद्र सरकार के पास चुनाव प्रचार प्रसार के लिए तो पैसा है लेकिन हिमाचल में आपदा से मरे लोगों को श्रद्धांजलि तक नही दी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब आगामी चुनावों में देगी।

Kritika

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

7 hours ago