Categories: हिमाचल

पहाड़ के लोगों के लिए भारतीय सेना भर्ती में ऊंचाई घटी

हिमालयाई राज्यों की लंबी समय से उठ रही मांग को पूरा कर दिया है। इन राज्यों के लोगों के लिए सेना में भर्ती के नियम में थोड़ी छूट दी गई है। सैनिकों की भर्ती के लिए न्यूनतम ऊंचाई को 166 सेमी से घटाकर 163 सेमी कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में एक नोटिफिकेशन इस हफ्ते सेना मुख्यालय द्वारा पश्चिमी हिमालयाई इलाकों के रेजिमेंटल सेंटर्स को भेजा गया है।

एक दैनिक अखबार से बातचीत में सेना के वरिष्ठ सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया, 'सेना ने पश्चिमी हिमालयाई क्षेत्र के स्थानीय लोगों के लिए न्यूनतम ऊंचाई की अनिवार्यता में 3 सेमी की कमी की है। यह आदेश 1 अक्टूबर से लागू होगा। इन क्षेत्रों के लोगों का कहना था कि अपनी ऊंचाई के कारण वे लोग सेना में शामिल नहीं हो पाते हैं।'

पश्चिमी हिमालयाई क्षेत्रों में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब हिल्स ( हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच अंतरराज्यीय सीमा के दक्षिण और पश्चिम का इलाके के साथ-साथ मुकेरियान, होशियारपुर, गढ़शंकर, रोपड़ और चंडीगढ़ का पूर्वी इलाका) शामिल हैं।

गौरतलब है कि अलग-अलग इलाके के लिए सेना ने अलग-अलग ऊंचाई अनिवार्य कर रखा है। पूर्वी हिमालयाई क्षेत्र के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी है। पश्चिमी मैदान वाले इलाकों के लिए यह 170 सेमी है जबकि पूर्वी मैदानी इलाकों के लिए 169 सेमी। मध्य एवं दक्षिणी इलाकों के लिए ऊंचाई क्रमश: 168 सेमी और 166 सेमी है।

Samachar First

Recent Posts

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

1 hour ago

धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के हारने का…

1 hour ago

मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी: कमलेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें  देहरा।…

1 hour ago

फोर्टिस कांगड़ा का 12वीं वर्षगांठ पर विशेष तोहफा

ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…

1 hour ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

19 hours ago